#बस्ती_न्यूज
बस्ती के साउघाट क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण तालाब और पोखर सूख गए हैं। पानी की कमी से क्षेत्र के जीव-जंतुओं को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के प्रकोप से भैंस, बकरी जैसे पालतू जानवर और अन्य वन्यजीव पानी की तलाश में भटक रहे हैं। जल संकट के कारण उनके जीवन-यापन में गंभीर बाधा आ रही है। स्थानीय निवासियों परमोद कुमार, रवि कुमार, विनीत कुमार, संतोष कुमार, जीत नारायण मौर्य और अरविंद कुमार ने बताया कि तालाबों में पानी न होने से जानवर अत्यधिक परेशान हैं। पशुपालकों ने प्रशासन से सूखे तालाबों और पोखरों में तत्काल पानी भरवाने की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया कि ग्राम प्रधानों के माध्यम से इन जल स्रोतों में पानी उपलब्ध कराया जाए ताकि जीव-जंतुओं को राहत मिल सके। इस संबंध में ग्राम प्रधान माया देवी ने कहा कि जल्द ही ग्राम पंचायत के पोखरों में पानी भरवाया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में भीषण गर्मी से तालाब सूखे:साउघाट क्षेत्र में पानी के लिए भटक रहे जानवर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












