सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा ब्लॉक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के कर्मचारियों ने लंबित मानदेय भुगतान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से काला फीता बांधकर सरकार और विभागीय अधिकारियों से जल्द भुगतान की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन RBSK टीम सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष डॉ. के.पी. यादव के नेतृत्व में हुआ। डॉ. के पी यादव खेसरहा सीएचसी में RBSK डॉक्टर के पद पर तैनात हैं। कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से मानदेय लंबित होने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेसरहा सीएचसी में हुए इस प्रदर्शन में डॉ. नीरज दुबे, फार्मासिस्ट अरुण कुमार मिश्रा, फार्मासिस्ट सम्राट कुमार, एएनएम किरन मिश्रा, एएनएम सरोज, डॉ. कल्पना पाठक और डॉ. निकिता यादव सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करते हुए उम्मीद जताई कि शासन-प्रशासन इस मामले में जल्द सकारात्मक निर्णय लेगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि समय रहते उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।
RBSK कर्मचारियों ने लंबित मानदेय भुगतान पर किया विरोध:खेसरहा में काला फीता बांधकर प्रदर्शन, जल्द भुगतान की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












