#बस्ती_न्यूज
बस्ती में सरयू नदी का जलस्तर लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। मंगलवार को नदी का जलस्तर स्थिर दर्ज किया गया, लेकिन नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण इसमें किसी भी समय फिर से बढ़ोतरी होने की आशंका है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार, मंगलवार शाम पांच बजे सरयू नदी का जलस्तर 91.88 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर ऊपर है।नदी के बढ़ते जलस्तर से माझा क्षेत्र के विक्रमजोत, दुबौलिया और कुदरहा ब्लॉक के लगभग 10 से 15 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कई स्थानों पर नदी आबादी के करीब पहुंच गई है, जिससे कटान की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीण रातभर जागकर नदी की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। प्रशासन ने भी तटबंधों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए निगरानी तेज कर दी है।दुबौलिया क्षेत्र के निचले इलाकों में नदी का पानी तेजी से फैल रहा है। सुबिका बाबू, अशोकपुर और देवरारगंगबरार सहित कई गांवों के खेत जलमग्न हो चुके हैं। पशुपालकों को मवेशियों के लिए चारा नाव के सहारे लाना पड़ रहा है। हालांकि, अभी तक इस क्षेत्र से कटान की कोई सूचना नहीं मिली है।
वहीं, कटरिया-चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुर से खलवा गांव तक करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में नदी का दबाव बना हुआ है, जहां बाढ़ खंड की टीम लगातार निगरानी कर रही है।उधर, कुदरहा क्षेत्र में कलवारी-रामपुर तटबंध की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि तटबंध पर बने रेनकट समय रहते नहीं भरे गए, जिसके परिणामस्वरूप बारिश के बाद कई नए गहरे गड्ढे बन गए हैं। मईपुर, मदरहवा पुरवा, महुआपार कला व खुर्द और टेंगरिया राज जैसे तटबंध विहीन गांवों पर बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तटबंध की तत्काल मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में सरयू नदी चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर ऊपर:नेपाल से पानी छोड़े जाने से तटबंधों पर बढ़ा दबाव
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










