#बस्ती_न्यूज
आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मॉक ड्रिल का आयोजन कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मॉक ड्रिल में जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम), उपजिलाधिकारी (एसडीएम) हर्रैया, क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्वर्णिमा सिंह, हर्रैया थानाध्यक्ष संजय कुमार, छावनी थानाध्यक्ष डी.पी. सिंह और कप्तानगंज थानाध्यक्ष आलोक सोनी सहित कई अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों का काफिला विक्रमजोत स्थित अवधेश सिंह होटल तक पहुंचा, जहां उन्होंने सुरक्षा इंतजामों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थानों की पहचान, पुलिस बल की तैनाती और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की बारीकी से जांच की। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की मॉक ड्रिल की:कांवड़ यात्रा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया जायजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












