#बस्ती_न्यूज
बस्ती के छावनी पुलिस ने विक्रमजोत क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर की गई है। प्रभारी निरीक्षक छावनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के संभावित स्थानों पर औचक तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को कांवड़ यात्रा के दौरान मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की शिकायतें मिली थीं। अभियान के दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपनी दुकानों पर अनावश्यक भीड़-भाड़ न लगने दें। उन्हें किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों, विशेषकर मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त न होने की चेतावनी भी दी गई। प्रभारी निरीक्षक छावनी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई दुकानदार या व्यक्ति अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विक्रमजोत में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस का अभियान:अवैध मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए सघन चेकिंग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












