Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मधुबनी में टूटी सड़क से राहगीर, स्कूली बच्चे परेशान:ग्रामीणों ने मरम्मत की...

मधुबनी में टूटी सड़क से राहगीर, स्कूली बच्चे परेशान:ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की, दुर्घटना का खतरा


महाराजगंज के विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा मधुबनी में मार्केट के सामने नहर पुल के पश्चिमी हिस्से में पिच सड़क टूट गई है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने बड़े गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया है, खासकर बरसात के मौसम में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज, साधन सहकारी समिति और श्रीमती उत्तम देवी रामनयन दास इंटर कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, किसान और स्थानीय लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। सहकारी समिति पर खाद-बीज लेने आने वाले किसानों को भी आवागमन में कठिनाई होती है। यह मार्ग मधुबनी, मिश्रवलिया, खोस्टा, मठिया और पिपरिया सहित कई गांवों को जोड़ने वाला एक प्रमुख संपर्क मार्ग है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीण सुग्रीव यादव ने बताया कि लोगों ने चंदा इकट्ठा कर संदीप मिश्रा और अन्य के सहयोग से ईंट भट्ठे की राबिश डलवाकर अस्थायी व्यवस्था की थी, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क की जांच कराकर आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments