#बस्ती_न्यूज
बस्ती के महादेवा विधानसभा क्षेत्र के बहादुरपुर विकासखंड अंतर्गत कचूरे पुल से राजपुरवा गांव तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। वर्षों से मरम्मत न होने के कारण यह मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में बदल गया है, जिससे प्रतिदिन आवागमन करने वाले सैकड़ों ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ती है। इसी रास्ते से छात्र-छात्राएं स्कूल-कॉलेज जाते हैं और मरीज अस्पताल पहुंचने के लिए इसका उपयोग करते हैं। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और टूटी सतह के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे राहगीरों के लिए सड़क का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क की मरम्मत की मांग की है। हालांकि, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का आरोप है कि चुनाव के समय विकास के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही समस्याओं को भुला दिया जाता है। राजपुरवा ग्रामवासी नेबुलाल निषाद, ज्ञान प्रकाश निषाद और राजेश निषाद सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि कचूरे पुल से राजपुरवा गांव तक सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए। इससे लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी और वर्षों से चली आ रही इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
महादेवा में सड़क जर्जर:ग्रामीण परेशान, वर्षों से मरम्मत का इंतजार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












