महराजगंज के पनियरा विकास खंड के राम रतन महाविद्यालय, रामपुर, मंसूरगंज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के स्वयंसेवकों ने ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा निकाली। इस यात्रा का उद्देश्य ग्रामीणों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक करना था। स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर इसमें भाग लिया। यात्रा के दौरान स्वयंसेवकों ने देशभक्ति के नारे लगाए। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “कश्मीर से कन्याकुमारी, भारत माता एक हमारी” जैसे नारों से परिसर गूंज उठा। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति भी जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक एवं मुख्य अतिथि रामचन्द्र यादव ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा का लक्ष्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। यादव ने राष्ट्रीय ध्वज को देश की एकता, सम्मान और गौरव का प्रतीक बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नागेश्वर सिंह ने मुख्य अतिथि, NSS कार्यक्रम प्रभारी रवि प्रताप नागवंशी और NCC कार्यक्रम अधिकारी संजन कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया। इस यात्रा में डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. योगेंद्र कुमार, डॉ. साधना विश्वकर्मा, लेफ्टिनेंट शत्रुघ्न यादव, किरन शर्मा, रितिका यादव, सुभाष कुमार, भवानी शंकर पांडेय, प्रदीप कुमार, राजेश यादव, मनोज वर्मा, गणेश यादव, सुनील वर्मा, बीर सिंह, उमेश कुमार, अनूप गुप्ता, शत्रुघ्न कुमार यादव, उत्तम यादव, कन्हैया लाल साहनी, प्रदीप तिवारी, विवेक सिंह और ललिता चौरसिया सहित कई शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
NSS-NCC स्वयंसेवकों ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा:ग्रामीणों को घरों पर तिरंगा फहराने के लिए किया जागरूक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












