Homeक्राइम (Crime)बहराइच में शादी समारोह में सनसनीखेज वारदात...

बहराइच में शादी समारोह में सनसनीखेज वारदात…

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच में जीजा ने अपनी साली पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार कर दिए,जिससे साली बुरी तरह घायल हो गयी। घायल साली को इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज में लाया गया,जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

 

बहराइच जिले के थाना पयागपुर के टेर्रे गांव की निवासी अमीना अपने फूफा के यहां शादी में थाना रानीपुर इलाके के गांव में आई थी, आज देर शाम अचानक उसका जीजा वहां आया और परिवार के लोगों से मिलने के कुछ देर बाद अपनी ही साली पर उसने चाकू से हमला कर दिया,जिससे साली अमीना बुरी तरह घायल हो गई। घायल अमीना को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया था,जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लखनऊ हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

 

मामले में थानाध्यक्ष रानीपुर हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्दी आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।


#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments