Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुधौली में हनुमान जयंती पर जागरण:देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमते...

रुधौली में हनुमान जयंती पर जागरण:देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रद्धालु

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के नगर पंचायत रुधौली स्थित थाना शिव मंदिर पर हनुमान जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु देर रात तक भक्तिमय वातावरण में डूबे रहे। माताएं, बहनें, युवा और बुजुर्ग सभी भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। पूरा पंडाल “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंज उठा। यह भव्य कार्यक्रम बजरंग सेवा समिति रुधौली बस्ती के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसे सफल बनाने में हिमांशु मोदनवाल, रमन पाण्डेय, हृदयराम यादव, दीपक कसौधन, दिव्यांशु कसौधन, अभिनव सोनी, आकाश मोदनवाल, सत्यम पासवान, शिवम सोनी, राहुल पाण्डेय और शनि सिंह सहित कई युवाओं और समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जागरण कार्यक्रम में गोरखपुर के सुप्रसिद्ध गायक रवि रंजन, सिद्धार्थनगर की चर्चित गायिका मुस्कान, बस्ती जनपद के लोकप्रिय गायक विशाल पाण्डेय तथा गोरखपुर के मिथिलेश और उनकी टीम ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए, जिससे पंडाल देर रात तक भक्ति रस में डूबा रहा। गायक विशाल पाण्डेय ने विशेष रूप से “पवनसुत विनती बारम्बार”, “मेरे सरकार आये हैं” और “राम न चलेंगे हनुमान के बिना” जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते, नाचते और भगवान के जयकारे लगाते नजर आए, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय ऊर्जा से भर गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, शुभम चतुर्वेदी, अभिष पाण्डेय, थानाध्यक्ष संजय दुबे, श्याम मनोहर जायसवाल, अशोक गुप्ता और शनि सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में एकता, प्रेम और आध्यात्मिक ऊर्जा का संदेश देते हैं। जागरण के समापन पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रुधौली का यह जागरण कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक समरसता और भाईचारे का भी प्रतीक बनकर उभरा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments