बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र स्थित बरदहा बाजार में बुधवार तड़के करीब 4 बजे एक पुराना मकान अचानक गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर सो रहे थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पीड़िता दुर्गा देवी ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और बिजली न होने के कारण परिवार के सभी लोग घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन घर में रखा कुछ सामान क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि यह मकान लगभग दो दशक पुराना और जर्जर अवस्था में था। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल विक्की मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
बरदहा में अचानक गिरा पुराना मकान:परिवार के लोग बाहर सो रहे थे, बड़ा हादसा टला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












