HomeHealth & Fitnessखाद्य सुरक्षा विभाग की बडी कारवाई, 25 लाख के अचार और मसाले...

खाद्य सुरक्षा विभाग की बडी कारवाई, 25 लाख के अचार और मसाले कराए नष्ट  

लखनऊ। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आयुक्त और डीएम लखनऊ के निर्देश पर खाद्य पदार्थों को लेकर बीते बुधवार और शुक्रवार को अभियान चलाया। इस दौरान 19 नमूने सील कराकर जांच के लिए भेजे हैं। इस दौरान विभाग ने 8,400 किग्रा मिक्स अचार सीज किया। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 25,20,000 रूपये है। वहीं कार्रवाई करते हुए 9,128 किग्रा मसाले पकड़े। इसकी अनुमानित कीमत 7,27,230 आंकी गई है।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य ने बताया कि कार्रवाई करते हुए टीम ने शाहगंज इलाके में मौजूद कुरैशी मसाला से बिरयानी करी मसाला, कानपुर रोड पर मौजूद एलडीए कॉलोनी के सेक्टर एच में मौजूद वंशिका एंटरप्राइजेज से कलौंजी और सौंफ ट्रांसपोर्ट नगर में मौजूद अर्चिता इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से धनिया पाउडर,मिर्ची पाउडर,हल्दी पाउडर और गर्म मसाला जब्त किया। इसके साथ ही विश्वास खंड गोमतीनगर में मौजूद एस एन्ड एस इंटरप्राइजेज से हल्दी और धनिया पाउडर सहित मिक्स अचार मसाला जब्त किया। यह सभी मसाले खराब हो चुके थे। 

कुल जब्त किये गए सामग्री 145 किग्राम थी जिसे नष्ट कराया गया। वहीं कार्रवाई करते हुए चिनहट में मौजूद रोलेक्स सुपर स्टोर्स से क्युलिनरी सॉस,ग्रीन चिली सॉस जब्त किया। जबकि इरादत नगर से धनिया पाउडर,मिर्च पाउडर,हल्दी पाउडर और गर्म मसाला जब्त किया। इसकी कुल मात्रा 8,983 किग्रा और अनुमानित कीमत 6,67,230 है सीज किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments