HomeHealth & Fitnessचंदा चोरी- 43 दिनों 70 बार हुई डकैती : हुड्डा

चंदा चोरी- 43 दिनों 70 बार हुई डकैती : हुड्डा

 

लखनऊ। अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी को लेकर चल रही जांच का जिक्र करते हुए कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यदि चंपत राय एवं अनिल मिश्रा इस प्रकरण में पाक साफ हैँ तो इस्तीफा क्यों दिलाया गाया और उसे स्वीकार भी कर लिया गया। राम मंदिर में 43 दिनों में 70 बार उकैती डाली गयी। 
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रत्रकारों से बात चीत करते हुए कहा कि चढ़ावा चोरी की जांच में ठोस कार्रवाई नहीं बल्कि लीपापोती की जा रही है। भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री आखिरकार कब चुप्पी तोड़ेंगे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के जज से इस मामले की जांच कराने में सरकार क्यों भाग रही है, क्या डर है।

उन्होंने कहा कि यह प्रशासनिक चूक नहीं बल्कि बड़ा घोटाला है। जिसके ऊपर कोष संभालने की जिम्मेदारी थी उसी के कार्यकाल में लूट हुई। अब उसे ही ट्रष्ट की जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। इस ट्रष्ट के गठन में प्रधानमंत्री की अहम भूमिका रही। सरकार के बिना संरक्षण के इतना बड़ा घोटाला  नहीं हो सकता। इस मामले में सरकार को अपना पक्ष रखना चाहिए साथ ही जिम्मेदारों की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए। इस ट्रस्ट का पुर्नगठन किया जाना आवयक है। इस मामले को कांग्रेस सड़क से सदन तक प्रमखता से उठायेगी।

इस अवसर पर उन्होंने पूर्व पीएम राजीव गांधी द्वारा विवादित परिसर का ताला खुलवाने एवं पूजा पाठ का भी उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस सभी धर्मो का सम्मान करती है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, शहर अध्यक्ष डॉ शहजाद आलम, प्रवक्ता उमा शंकर पाण्डेय सहित कई नेता मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments