लखनऊ। अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला ठंडा नहीं हुआ कि राजधानी लखनऊ के चिनहट थाने की मल्हौर चौकी से महज 500 मीटर दूरी पर सीएचसी के समक्ष सपनेश्वर महादेव मंदिर में बीती रात चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर चोरी का अंजाम दिया। इस मंदिर से चोरों ने भगवान शंकर का चांदी का अर्घा, बजरंगबली के , पार्वती सहित कई देवी देवताओं के मुकुट, एवं दान पात्र काट कर ले गये। इतना नहीं चोरों ने यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा भी साथ ले गये।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब दस बजे श्रंगार आरती के बाद रोज की तरह मंदिर बंद कर दिया गया। शुक्रवार का े सुबह मंदिर की दीबार में लगी खिड़की कटी मिली और मंदिर के आंदर सारा सामान गायब मिला।
मंदिर के पुजारी वीरेन्द्र सिंह भोले बाबा ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार को सुबह पांच बजे मंदिर पहुंचा तो नजारा देख दंग रह गया। मंदिर की दीवार पर लगी खिड़की कटी मिली। मंदिर के अंदर करीब दो किलो चांदी के शकर का अर्घा, मुकुट आदि गायब मिले जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये होगी। साथ ही चार मंदिर के रखे दानपात्र को तोड़कर नगदी एवं कैमरे भी गायब मिला।
वहीं चिनहट कोतवाली निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर पर मै सुबह गया था डीबीआर की जांच करायी जा रही है। मुकदमा लिखा जा रहा है कई टीमें छान बीन कर रही हैं, जल्द ही घटना का खुलासा होगा।












