संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह* के नेतृत्व में थाना मेंहदावल पर दिनांक 06.07.2026 को 02 नाबालिग बालिकाओं की गुमशुदगी के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को पूरी संवेदनशीलता, आत्मीयता एवं विश्वास के साथ सर्विलांस सेल के सहयोग से सुरक्षित दिल्ली से बरामद करते हुए संरक्षण में लिया । शांतिपूर्वक बातचीत करने पर ज्ञात हुआ कि वह पारिवारिक नाराज़गी के कारण घर छोड़कर चली गयी थी । वह विभिन्न स्थानों से होते हुए दिल्ली पहुँच गई । कई बार छोटी-सी नाराज़गी परिवारों को ऐसी चिंता में डाल देती है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती ।
आवश्यक सत्यापन एवं विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद बरामद बालिकाओं को दिल्ली से थाना मेंहदावल लाकर परिजनों को बुलाया गया । जब परिजन थाना पहुँचे और अपनी बेटियों को सकुशल देखा तो उनकी आँखों से राहत और खुशी के आँसू छलक पड़े । 04 दिनों से व्याकुल परिवार ने बेटियों को सीने से लगाया और थाना मेंहदावल पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया ।
यह घटना एक बार फिर सिद्ध करती है कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने का कार्य ही नहीं करती बल्कि संकट की घड़ी में परिवारों की उम्मीद बनकर मानवीय संवेदनाओं का भी निर्वहन करती है ।
*थाना मेंहदावल पुलिस की अपील:*
बच्चे परिवार की सबसे अनमोल धरोहर हैं। यदि किसी कारणवश घर में मतभेद या नाराज़गी हो जाए तो संवाद बनाए रखें और बच्चों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें । वहीं यदि कोई बच्चा घर से लापता हो जाए या भटका हुआ मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें । समय पर की गई सूचना किसी परिवार की खुशियाँ वापस ला सकती है ।
02 नाबालिग बालिकाओं को थाना मेंहदावल पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












