HomeHealth & Fitnessप्रधानमंत्री मोदी कुछ समय बाद पहुंचने वाले हैं स्वदेश, पांच देशों की...

प्रधानमंत्री मोदी कुछ समय बाद पहुंचने वाले हैं स्वदेश, पांच देशों की यात्रा पूरी कर लौट रहे हैं रोम से

रोम । भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की अपनी आधिकारिक यात्रा पूरी कर रोम से स्वदेश रवाना हो चुके हैं। वो कुछ घंटों के बाद भारत पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी यात्रा के अंतिम पड़ाव में इटली में अपनी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ वार्ता की। बातचीत में दोनों देश आपसी संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमत हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार रात रोम से भारत रवाना होने से पहले एक्स पर लिखा, ” मेरी इटली की यात्रा बेहद सफल रही अब उसका समापन हो रहा है। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ मैंने अलग-अलग क्षेत्रों के मसलों पर चर्चा की। इस यात्रा का सबसे अहम नतीजा यह है कि भारत-इटली संबंधों को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाएंगे। पूरी मानवता को इसका लाभ मिलेगा। इससे आने वाले वर्षों में आपसी सहयोग को नई गति मिलेगी। मैं प्रधानमंत्री मेलोनी, इटली सरकार और इटली के बेहतरीन लोगों का उनकी दोस्ती के लिए धन्यवाद देता हूं।”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी एक्स पर लिखा, ”भारत-इटली संबंध और मजबूत हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पांच देशों की यात्रा का अंतिम चरण संपन्न हुआ। इटली की सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। इस यात्रा में महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए और इटली के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में नई गति मिली।” उल्लेखनीय है कि इटली की राजधानी रोम से भारत की राजधानी दिल्ली की अधिकतम हवाई दूरी लगभग 5,994 किलोमीटर है। सीधी उड़ान से लगभग 8 घंटे 35 मिनट का अधिकतम समय लगता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments