Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा XI ने सालारपुर XI को 69 रनों से हराया:NCC टूर्नामेंट में...

नानपारा XI ने सालारपुर XI को 69 रनों से हराया:NCC टूर्नामेंट में फहद और शादाब ने खेली आतिशी पारी


श्रावस्ती के नासिरगंज खेल मैदान पर चल रहे NCC नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट (सीज़न-8) के दूसरे मुकाबले में नानपारा XI ने सालारपुर XI को 69 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। फ्लड लाइट में खेले गए इस मैच में नानपारा XI के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नानपारा XI की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान अमन खान 1 रन और राजू नानपारा 4 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद फहद और शादाब हाशमी ने पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए। फहद ने मात्र 15 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 45 रन की विस्फोटक पारी खेली। शादाब हाशमी ने भी उनका बखूबी साथ देते हुए सिर्फ 11 गेंदों पर 4 छक्के और 1 चौका लगाकर नाबाद 35 रन बनाए। अंत में जीशान खान ने 13 रन का योगदान दिया। 31 अतिरिक्त रनों की मदद से नानपारा XI ने निर्धारित 8 ओवरों में 4 विकेट खोकर 138 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सालारपुर की ओर से उमेश, धर्मेंद्र और मुकेश ने 1-1 विकेट लिया। 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सालारपुर XI की टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई। नानपारा XI के गेंदबाज जीशान खान ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 2 ओवरों में केवल 10 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिससे सालारपुर का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया। सालारपुर XI की तरफ से केवल उमेश यादव ही संघर्ष कर पाए, जिन्होंने 24 गेंदों पर 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। मोहम्मद ने 10 रन का योगदान दिया, लेकिन अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। टीम के दो खिलाड़ी रन आउट भी हुए। सालारपुर XI 8 ओवरों में 5 विकेट पर केवल 69 रन ही बना सकी और नानपारा XI ने यह मैच 69 रनों से जीत लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments