डुमरियागंज कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय संगवार में बीती रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरों ने विद्यालय के ऑफिस की कुंडी तोड़ दी और अंदर रखे रजिस्टर, गैस पासबुक तथा अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों से छेड़छाड़ की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज पाठक ने बताया कि 20 मई से विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहे हैं। इसी दौरान चोरों ने बंद विद्यालय को निशाना बनाया। पाठक ने बताया कि यह विद्यालय में चोरी की तीसरी घटना है। इससे पहले, चोर रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर ले गए थे। एक अन्य घटना में विद्यालय से इनवर्टर और बैटरी भी चोरी हो गई थी। प्रधानाध्यापक ने पथरा बाजार थाने में घटना की सूचना दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें चोरी के प्रयास की जानकारी मिली है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
संगवार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चोरी का प्रयास:ऑफिस की कुंडी तोड़ी, रजिस्टर व पासबुक से छेड़छाड़; तीसरी घटना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












