असलहा फैक्ट्री संचालित करने वाला 02 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल, 02 अन्य गिरफ्तार, निर्मित/अर्धनिर्मित तमंचो सहित भारी मात्रा में असलहे एवं तमंचा बनाने में प्रयुक्त उपकरण व घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल, 02 मोटरसाइकिल व तमंचा खरीद विक्री हेतु नकदी बरामद
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर/भिनगा भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस ,एसओजी व सर्विलांस सेल द्वारा आज दिनांक 20.05.2026 को रात्रि में गश्त के दौरान भिनगा जंगल में मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ के दौरान अवैध रूप से संचालित असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किया गया।
घटना/अभियुक्त की गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण दिनांक 19/20.05.2026 की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा रात्रिगश्त में भ्रमणशील होने के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि भिनगा जंगल में तालाब के पास बने टीले पर चार पांच लोग अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री चला रहे है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस की दो टीम बनाकर भिनगा जंगल तालाब के पास पहुँचकर टीले के ऊपर झाड़ी में जल रही आग की रोशनी को दिखाते हुये मुखबिर ने बताया कि वही पर निर्माण कार्य चल रहा है । पुलिस टीम जब आगे बढी तो देखा की टीले पर चार व्यक्ति मौजूद है जो आपस में तमंचा खरीद विक्री की बात कर रहे है तथा निर्माण कार्य की आवाज आ रही है , जैसे ही पुलिस टीम नजदीक पहुंची तो पुलिस टीम को देखकर बदमाश चिल्लाने लगे कि मारो पुलिस वाले है तब उनके ललकारने पर एक बदमाश द्वारा प्रभारी निरीक्षक की टीम पर जान से मारने की नियत से लक्ष्य कर एक राउण्ड फायर किया गोली हमराही का0 हिमांशु के पेट के बगल से निकली जिससे हमराही जमीन पर गिर गया । साथी कर्मी को गिरता देखकर उ0नि0 विवेक राठौर द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं अपने सरकारी पिस्टल से एक राउण्ड फायर किया जो गोली किसी को नही लगी तब प्रभारी निरीक्षक द्वारा आत्मरक्षार्थ अपने सरकारी पिस्टल से एक राउण्ड फायर किया । गोली एक बदमाश के कमर के नीचे लगी जिसे पकड़ा गया,तथा दूसरा भागने के दौरान गिरने से घायल हो गया जिससे हमराहियान द्वारा पकड़ा गया शेष 02 को भागने के दौरान दूसरी टीम द्वारा पकड़ लिया गया । जिस बदमाश को गोली लगी थी उसका नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम साबिर अली उर्फ डंके पुत्र बसारत सा0 लौकीपुरवा दा0 पतिझिया थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती बताया शेष पकड़े गए अभियुक्तों से नाम पता पुछा गया तो घायल ने अपना नाम बाउर पुत्र रूस्तम सा0 लौकीपुरवा दा0 पतिझिया थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती तथा 02 अन्य ने कासिम पुत्र अब्दूल हफीज सा0 लक्ष्मनपुर इटवरिया थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती व छतर बहादुर कार्की पुत्र सबल बहादुर सा0 बरगहा भूरीगांव जिला बरदिहा राष्ट्र नेपाल बताया जिनकी जामा तलाशी अवैध पिस्टल व तमंचे एवं तमंचे बनाने के उपकरण आदि बरामद किए गए।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्त साबिर उर्फ डंके द्वारा बताया गया कि हम चार लोग अवैध रूप से तमंचा व बन्दूक बनाने के कार्य चोरी छिपे करते थे इससे पूर्व भी शस्त्र बनाने के अपराध में जेल जा चुका हूँ आज हम तीन लोग जंगल में छिपकर शस्त्र बनाने के लिये आये हुए थे शस्त्र बनाने के मेन काम हजरत मौलवी करते है वह कही अभी कोयला लेने भिनगा गये थे तथा ननके तैयार तमंचो की सप्लाई करने का काम देखते है अभी दो तीन दिन पहले तैयार किये गये तमंचो को बेचने के लिये बाहर गया है कासिम व छतर बहादुर के माध्यम से नेपाल में पंकज श्रीवास्तव व रईस टेन्ट वाला असलहे नेपाल मंगवाते व सप्लाई कराते है आज कासिम व छतर बहादुर असलहा लेने आये थे तभी पुलिस द्वारा पकड लिया गया है।
बरामदगी
मौके पर व जामा तलाशी से 01 देशी पिस्टल, 32 बोर मय 02 मैगजीन, 02 निर्मित तमंचा 315 बोर व 32 बोर, 02 अर्द्ध निर्मित तमंचा 315 बोर, 01 अदद अर्धनिर्मित अद्धी बन्दूक 12 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर 02 खोखा कारसूत 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 17 छोटे बडे लोहे के नाल, 01 पंखी मशीन व तमंचा बनाने के विभिन्न उपकरण व घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल, 02 अदद मोटरसाइकिल व तमंचा खरीद विक्री की 3695 रूपया बरामद ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 219/2026 धारा 109(1)/352/351(3)/61(2) बीएनएस व 3/5/25 आर्म्स एक्ट गिरफ्तारी स्थान
भिनगा जंगल अंटा तिराहे से पहले बाये हाथ पर तालाब के पास बना टीला
बरामदगी की विवरण –
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
1- साबिर अली उर्फ डंके पुत्र बसारत सा0 लौकीपुरवा दा0 पतिझिया थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
2- बाउर पुत्र रूस्तम सा0 लौकीपुरवा दा0 पतिझिया थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
3- कासिम पुत्र अब्दूल हफीज सा0 लक्ष्मनपुर इटवरिया थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
4- छतर बहादुर कार्की पुत्र सबल बहादुर सा0 बरगहा भूरीगांव जिला बरदिहा राष्ट्र नेपाल
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त साबिर अली उर्फ डंके पुत्र बसारत सा0 लौकीपुरवा दा0 पतिझिया थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
1.मु0अ0सं0 671/22- धारा 323,504,506,324 भादवि थाना को0 भिनगा श्रावस्ती
2.मु0अ0सं0 399/2020-419,420,467,468,471, भादवि थाना को0 भिनगा श्रावस्ती
3.मु0अ0सं0 4073/2016-3/4 गुण्डा अधि0 थाना को0 भिनगा श्रावस्ती
4. मु0अ0सं0 4013/2016- धारा 147,148,149,323,506 भादवि थाना को0 भिनगा श्रावस्ती
5. मु0अ0सं0 320/2020- धारा 147,352, ,427 भादवि थाना को0 भिनगा श्रावस्ती
आपराधिक इतिहास अभियुक्त कासिम पुत्र अब्दूल हफीज सा0 लक्ष्मनपुर इटवरिया थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
1- मु0अ0सं0- 23/2023 धारा 323/504/506 भादवि
2- मु0अ0सं0 392/2022 धारा 323/504/506 भादवि
3- मु0अ0सं0 225/2021 धारा 307 भादवि
4- मु0अ0सं0 1272/2016 धारा 354ग घ /504/506 भादवि 12 पाक्सो एक्ट
5- मु0अ0सं0 1461/2017 धारा ¾ गुण्डा अधि0
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री राज प्रकाश सिंह थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती ।
2. उ0नि0 रामभवन प्रजापति
3. उ0नि0 विवेक राठौर
4. उ0नि0 अनुराग सिंह,
5. हे0का0 जयहिन्द यादव,
6. हे0का0 जुनैद अख्तर,
7. का0 हिमांशु सिंह,
8. का0 प्रवीण कुमार पाण्डेय,
9. का0 विजय सिंह,
10. का0 सत्यम शुक्ला
एसओजी टीम
1. निरीक्षक दीपक कुमार दूबे
2. हे0का0 रणविजय सिंह
3. हे0का0 तौसीफ खान
4.का0 विवेक सिंह
सर्विलांस टीम
1.उ0नि0 शादाब आलम
2.का0 अभिषेक सिंह
3.का0 चरन सिंह
4.का0 सूरज कुमार












