#बस्ती_न्यूज
बस्ती में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत सैकड़ों संविदा कर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन भुगतान न होने के कारण उनके सामने जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। खर्चों का प्रबंध करना मुश्किल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर बीपीएम रितेश सिंह, बीसीपीएम श्वेतांक, एएनएम और जेएनएम सहित कई कार्यकर्ताओं ने बताया कि तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण उनके परिवारों के लिए भोजन और अन्य आवश्यक खर्चों का प्रबंध करना मुश्किल हो गया है। इन संविदा कर्मियों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग शामिल हैं जो दूर-दराज के जिलों से आकर बस्ती में काम कर रहे हैं। उनका पूरा जीवन-यापन वेतन पर ही निर्भर करता है, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संविदा कर्मियों ने बताई समस्या इस दौरान ए.एन.एम. दीप शिखा, संगीता वर्मा, सुनीता वर्मा, रिंकी देवी, पुष्पा वर्मा, सावित्री वर्मा, पूनम वर्मा, फार्मासिस्ट सत्यम गुप्ता, एल.टी. श्रीकांत यादव, बीपीएम रितेश सिंह, बीसीपीएम श्वेतांक सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर लोकेश पांडे सहित अन्य कर्मियों ने अपनी समस्या बताई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सैकड़ों संविदा कर्मियों को 3 माह से नहीं मिला वेतन:बस्ती में जीवनयापन में संकट, आंदोलन की दी चेतावनी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












