#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के भानपुर तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को जनगणना ड्यूटी में अनियमितता को लेकर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। रामनगर और सल्टौआ ब्लॉक के शिक्षकों को उनके विद्यालयों से 30-40किलोमीटर दूर के गांवों में ड्यूटी लगाया गया था, जिससे वे नाराज थे। शिक्षकों ने बताया कि भीषण गर्मी और डीजल-पेट्रोल की अनुपलब्धता के कारण इतनी दूरी पर ड्यूटी करना मुश्किल है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले उनकी ड्यूटी उनके विद्यालयों के पास ही लगाई गई थी, लेकिन तहसील कर्मियों द्वारा सूची में संशोधन कर उन्हें दूरस्थ स्थानों पर भेज दिया गया। इस अनियमितता के विरोध में शिक्षक लामबंद होकर तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शिक्षकों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अनूप कुमार ने शिक्षकों की मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया। इस संबंध में तहसीलदार पंकज कुमार ने बताया कि कुछ शिक्षकों की ड्यूटी दूर लगने की शिकायत थी, जिसे आपसी बातचीत से ठीक कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश यादव, रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, चंद्रशेखर पांडे, बृजेश सिंह, दीपचंद्र रीना, सविता पांडे, रेहाना परवीन, राम प्रकाश शुक्ला, राकेश पांडे, उमाशंकर पांडे, नितिन कुमार और सुशील कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
जनगणना ड्यूटी दूर लगने पर शिक्षक नाराज:भानपुर तहसील में 30-40 किमी दूर ड्यूटी पर धरना, अधिकारियों ने शांत कराया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












