HomeHealth & Fitnessप्रेम प्रसंग के चलते हत्या का प्रयास करने वाले 6 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का प्रयास करने वाले 6 अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती – थाना हरैया पुलिस, एसओजी टीम द्वारा थाना हरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 105/2026 धारा 109(1)/190/191(2)/191(3)/115(2)/352/351(3)/324(4) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त विपुल पुत्र नन्दुलाल उम्र 23 वर्ष निवासी लबदहा थाना हर्रैया जनपद बस्ती,संजीत पुत्र प्रेम कन्नौजिया उम्र 19 वर्ष निवासी लबदहा थाना हर्रैया जनपद बस्ती,अभिषेक पुत्र घनश्याम गौतम उम्र 19 वर्ष निवासी त्रिलोकपुर निवासी थाना हर्रैया जनपद बस्ती,शाहबान पुत्र मोहम्मद सत्तार उम्र 23 वर्ष निवासी त्रिलोकपुर निवासी थाना हर्रैया जनपद बस्ती को एक अदद आला जरायम पाईप राड लोहे का, एक अदद लकड़ी का डंडा सहित मुखबिर की सूचना पर दिनांक 22.05.2026 को समय 03.10 AM पर संसारीपुर से त्रिलोकपुर तिवारी जाने वाले मार्ग खैरी ओझा मोड़ से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त छोटू उर्फ विक्रम पुत्र विनोद उम्र 19 वर्ष निवासी त्रिलोकपुर तिवारी थाना हर्रैया जनपद बस्ती ,मन्टू उर्फ रजनीश पुत्र राम जनम निवासी त्रिलोकपुर तिवारी थाना हर्रैया जनपद बस्ती को रजौली मोड़ से दिनांक 22.05.2026 को गिरफ्तार किया गया ।
घटना दिनांक 24/25.04.2026 को कुछ अज्ञात लोगो द्वारा नीरज पुत्र रामानन्द ग्राम छपिया थाना पैकोलिया जिला बस्ती के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई गई । रात्रि के अंधेरे में घायल अवस्था में ही नीरज को अधमरा कर दिया गया था। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना हरैया पर मु0अ0सं0 105/2026 धारा 109(1)/190/191(2)/191(3)/115(2)/352/351(3)/324(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । घायल नीरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया से तत्काल जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर किया गया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जीवन मृत्यु से जूझते हुए नीरज, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में काफी दिनों तक अचेतावस्था में रहे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहां से उन्हें दिनांक 11.05.2026 को डिस्चार्ज किया गया। नीरज घर तो आ गए, लेकिन अभी भी वह उपचाराधीन ही है।छानबीन से यह भी ज्ञात हुआ कि घायल नीरज का किसी लड़की से प्रेम संबंध था। इसी लड़की का प्रेम संबंध अभियुक्त विपुल से भी हो गया। जब अभियुक्त विपुल को ज्ञात हुआ कि नीरज भी उसकी प्रेमिका के संपर्क में है तो उसने नीरज को अपने रास्ते से हटाने के लिए अपने साथियों के सहयोग से सहयुक्त होकर इस आपराधिक घटना को अंजाम दिया। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments