देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने 15 मई को एक टिप्पणी में कहा कि कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जिन्हें न तो कोई रोजगार मिलता है और न ही पेशे में कोई जगह। उनमें से कुछ मीडिया में चले जाते हैं, कुछ सोशल मीडिया पर और कुछ आरटीआई कार्यकर्ता बन जाते हैं और कुछ दूसरे तरह के कार्यकर्ता,और फिर वे हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं।
उनके बयान के एक दिन बाद यानी 16 मई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अस्तित्व में आई। हालांकि इसकी शुरुआत एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया अकाउंट की तरह हुई। देखते ही देखते यह कथित पार्टी दुनियाभर में वायरल हो गई। सीजेपी को युवाओं, कार्यकर्ताओं, नेताओं और कलाकारों का साथ मिला। गुरुवार को कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स अकाउंट को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया। बाद में ‘Cockroach is Back’ नाम से एक और हैंडल बनाया गया।
यह भी पढ़ें: ‘तुम्हारे घर को बम से उड़ा देंगे’, बंगाल में झालमुड़ी दुकानकार को मिली धमकी
इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पेपर लीक का मुद्दा उठाया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। दीपके ने एक ऑनलाइन पिटीशन की भी शुरूआत की। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पिटीशन साइन करने का अनुरोध किया।
https://twitter.com/abhijeet_dipke/status/2057707026092843454
‘अब असली काम करने का वक्त आ गया’
एक वीडियो संदेश में शुक्रवार को अभिजीत दीपके ने कहा, ‘मुझे सभी लोग बोल रहे हैं कि आप इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हो, लेकिन मुझे लगता है कि अब कुछ असली काम करने का वक्त आ गया है, जिसके लिए हमने यह शुरू किया था। आज हम एक पिटीशन शुरू करने जा रहे हैं। जहां पर हम शिक्षा मंत्री इस्तीफा मांगने जा रहे हैं।’
शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना ही पड़ेगा: अभिजीत
अभिजीत ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पिटीशन साइन करने की अपील की और कहा, ‘अब व्यवस्था को अधिक जवाबदेही बनाने का समय आ गया है। यह सिस्टम की गलती थी, जिसकी वजह से 22 लाख से अधिक छात्रों का भविष्य खराब हुआ है। यह सिस्टम की गलती थी, जिसकी वजह से नीट के छात्रों को सुसाइड करना पड़ा। हम चाहते हैं कि कुछ भी हो जाए, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को रिजाइन करना ही पड़ेगा।’ उन्होंने छात्रों को न्याय दिलाने के पक्ष में लोगों से आवाज उठाने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें: दोनों पैर कट गए थे, सिर्फ हाथों के दम पर एवरेस्ट चढ़ गया रूस का यह शख्स
शिक्षा वयवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है
अभिजीत दीपके ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने एक पोस्टर का इस्तेमाल किया। इस पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की फोटो लगी है और लिखा, ‘शिक्षा मंत्री को पद से हटाने के लिए याचिका। हमारी शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। आत्महत्या करने वाले छात्रों की दुखद मौतों से लेकर पिछले 10 वर्षों में पेपर लीक होने की वजह से लाखों छात्रों के बर्बाद हुए भविष्य तक… इस नाकामी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसके लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए। शिक्षा मंत्री को तुरंत पद से हटाने की मांग करने के लिए नीचे हस्ताक्षर करें।’












