श्रावस्ती जिले के इकौना विकासखंड स्थित शास्त्री नगर मोहल्ले से आगे जाने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर पड़ा है। इस कारण राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूली छात्रों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग अनंता पब्लिक स्कूल की ओर जाता है, जिससे स्कूल के विद्यार्थियों को विशेष रूप से कठिनाई होती है। स्थानीय निवासियों के लिए भी यह आवागमन का मुख्य रास्ता है। सड़क की खराब हालत के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है। कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण बुजुर्गों और बच्चों को अक्सर हल्की-फुल्की चोटें लग जाती हैं। स्थानीय निवासियों और क्षेत्र के समाजसेवियों ने इस मार्ग के पक्कीकरण की मांग की है। समाजसेवी भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्रावस्ती अभिषेक यादव, किसान यूनियन नेता सोम शर्मा, विजय कुमार, रक्षा राम, अकरम और मोहम्मद अली सहित कई लोगों ने शासन-प्रशासन से जनहित में इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की अपील की है।
इकौना के शास्त्री नगर का मार्ग जर्जर:राहगीरों और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












