Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बंजारन टांडा पावर हाउस से बिजली कटौती:भीषण गर्मी में कई गांवों में...

बंजारन टांडा पावर हाउस से बिजली कटौती:भीषण गर्मी में कई गांवों में गहराया संकट, अधिकारी नहीं सुनते


बहराइच के नानपारा क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण बंजारन टांडा पावर हाउस से हो रही लगातार बिजली कटौती से जूझ रहे हैं। माघी, सरैयां, बंजरिया, पतरहिया तकिया सहित कई गांवों में रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात भर बिजली न मिलने से घरों में गर्मी असहनीय हो जाती है। इससे छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक परेशान हैं। बिजली के अभाव में मोटर और पंप न चल पाने के कारण पेयजल व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बंजारन टांडा के जेई से बात करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाबादीन, छैलू प्रसाद, मोशिम, जामिन, जमाल खां, रशीद और गौरीशंकर जैसे ग्रामीणों का कहना है कि जब वे बिजली विभाग के कर्मचारियों या संबंधित अधिकारियों से फोन पर जानकारी लेने का प्रयास करते हैं, तो उनकी कॉल रिसीव नहीं की जाती। इस उदासीन रवैये से लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। यह भी बताया गया है कि इस क्षेत्र में अधिकांश ग्रामीण शुगर और हृदय रोग से पीड़ित हैं, जिनका इलाज लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। ग्रामीण अंचलों में मच्छरों का प्रकोप भी एक बड़ी समस्या है। ऐसे में भीषण गर्मी में बिजली कटौती से ग्रामीण जीवन और भी अस्त-व्यस्त हो रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए और जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments