श्रावस्ती-बहराइच सीमा क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक ई-रिक्शा पर सवार महिलाओं और उनके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, बहराइच जनपद के नानपारा थाना क्षेत्र के खैरीकला कोटवा निवासी कुछ लोग ई-रिक्शा से श्रावस्ती जनपद के हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के खसाहेब पुरवा जा रहे थे।आरोप है तभी रास्ते में शंकरपुर नहर के पास कुछ युवकों ने ई-रिक्शा में सवार महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की। महिलाओं और उनके साथ मौजूद लोगों द्वारा विरोध करने पर आरोपी उग्र हो गए। पीड़ितों के मुताबिक, जब ई-रिक्शा श्रावस्ती-बहराइच सीमा क्षेत्र के बियाबानी गांव के पास पहुंचा, जो दबंग युवकों का ही गांव है तो आरोपियों और उनके परिवार के सदस्यों ने ई रिक्शा को घेर लिया। इसके बाद ई-रिक्शा में सवार सभी लोगों पर हमला कर दिया गया। हमलावरों में दबंगो के घर की महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल बताए जा रहे हैं।। लाठी-डंडों से किए गए इस हमले में ई-रिक्शा सवारों के साथ-साथ बीच-बचाव करने पहुंचे श्रावस्ती के कई लोग भी घायल हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में करीब तीन दर्जन लोग दिखाई दे रहे हैं, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं, लाठी-डंडों से ई-रिक्शा सवार महिलाओं के परिजनों पर हमला करते दिख रहे हैं। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पीड़ित पक्ष की ओर से मटेरा थाने में एक शिकायती पत्र सौंपा गया है। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
श्रावस्ती-बहराइच सीमा पर महिलाओं से अभद्र, टिप्पणी:विरोध पर ई-रिक्शा सवारों पर लाठी-डंडों से सामूहिक हमला, VIDEO
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












