Homeदेश (National)बांग्लादेश में बढ़ रहा पाकिस्तान का सैन्य दखल, चीन की भी दिलचस्पी;...

बांग्लादेश में बढ़ रहा पाकिस्तान का सैन्य दखल, चीन की भी दिलचस्पी; भारत अलर्ट

मोहम्मद युनूस की अंतरिम सरकार में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के साथ रिश्तों को सबसे बेहतर किया। अब तारिक रहमान के शासन में भी दोनों देशों के बीच सैन्य गठबंधन बढ़ रहा है। यह भारत के लिए एक बड़ी चिंता बनकर उभरी है। हाल ही में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि बांग्लादेश से पाकिस्तान के रिश्ते बेहतर हो रहे हैं। पाकिस्तान ने चीन, अजरबैजान और तुर्की के साथ बांग्लादेश को मित्र मुल्क के तौर पर जोड़ा है।

बांग्लादेश अब पाकिस्तान से द्विपक्षीय व्यापार के अलावा सैन्य खरीद और रणनीतिक साझेदारी बढ़ा रहा है। हाल ही में इस्लामाबाद ने बांग्लादेश को दो जेएफ-17 फाइटर जेट सिमुलेटर सौंपे। माना जा रहा है कि आने वाले समय में बांग्लादेश चीन निर्मित जेएफ-17 थंडर फाइटर जेट खरीद सकता है। इन विमानों की तैनाती भारतीय सीमा के करीब होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: क्या क्यूबा के खिलाफ वेनेजुएला वाली साजिश रच रहा अमेरिका, क्यों बढ़ी टेंशन?

पाकिस्तान की तरफ बढ़ रहा झुकाव

1971 से 2024 तक बांग्लादेश के रिश्ते पाकिस्तान के साथ उतने बेहतर नहीं थे। मगर 05 अगस्त 2024 को शेख हसीना के अपदस्थ होने के बाद बांग्लादेश का झुकाव पाकिस्तान की तरफ बढ़ा है। मगर पाकिस्तान के साथ बढ़ती सैन्य रणनीति की नींव मोहम्मद युनूस की अंतरिम सरकार ने रखी। इसी साल जनवरी में कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि बांग्लादेश पाकिस्तान के साथ रक्षा समझौता करने पर विचार कर रहा है। दोनों देशों के बीच जेएफ-17 फाइटर जेट की बिक्री पर गहन मंथन जारी है।

रक्षा सहयोग में पाकिस्तान दिखा रहा दिलचस्पी

मौजूदा समय में भी दोनों देशों की बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने पर विचार विमर्श चल रहा है। पाकिस्तान अब बांग्लादेश को रक्षा उपकरण, उन्नत सिस्टम के अलावा प्रशिक्षण देने पर दिलचस्पी दिखा रहा है। पिछले एक वर्ष से पाकिस्तान दुनिया के अलग-अलग देशों को सैन्य उपकरण और विमान भेजने की जुगाड़ में है। सऊदी अरब के सहयोग से लीबिया को विमान भी बेचे हैं।

यह भी पढ़ें: देश के इस शहर में मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल, देखें टॉप 10 लिस्ट

चीन का भी बढ़ रहा दखल

बांग्लादेश के साथ न केवल पाकिस्तान, बल्कि चीन भी सहयोग बढ़ा रहा है। मौजूदा समय में बांग्लादेश करीब 2.2 अरब डॉलर में 20 फाइटर जेट खरीने पर मंथन कर रहा है। माना जा रहा है कि बांग्लादेश पाकिस्तान और चीन की मदद से अपनी वायुसेना को आधुनिक बनाएगा। पुराने विमानों की जगह नए विमानों की तैनाती की जाएगी। बता दें कि बांग्लादेश फ्रिगेट, टैंक, मिसाइल और पनडुब्बी भी चीन से खरीद रहा है।

भारत हुआ अलर्ट

बांग्लादेश में पाकिस्तान और चीन के बढ़ते दखल से भारत चिंतित है। खासकर चिकन नेक पास पाकिस्तान सेना की बढ़ती गतिविधियों ने भारत को अलर्ट कर दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के बीच रणनीतिक यात्राओं में भी इजाफा हुआ है। अगर बांग्लादेश में पाकिस्तान का प्रभाव बढ़ता है तो यह भारत के लिहाज से बेहद संवेदनशील है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments