Homeक्राइम (Crime)सेलिब्रिटी स्टाइल में हुई विदाई, हाफिजगंज रवाना हुए इंस्पेक्टर संतोष कुमार

सेलिब्रिटी स्टाइल में हुई विदाई, हाफिजगंज रवाना हुए इंस्पेक्टर संतोष कुमार

बरेली: बरेली फतेहगंज पूर्वी थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के हाफिजगंज तबादले पर शनिवार को थाना परिसर में भव्य और भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। करीब पौने दो वर्ष तक फतेहगंज पूर्वी थाने में सेवाएं देने वाले इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, ग्राम प्रधान और पुलिसकर्मी पहुंचे। थाना परिसर में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

समारोह के दौरान लोगों ने थाना प्रभारी को फूल-मालाएं पहनाकर, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच पूरा माहौल भावुक हो उठा। कई लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ आम जनता से बेहतर संबंध बनाए।

इस अवसर पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फतेहगंज पूर्वी की जनता से उन्हें हमेशा सम्मान और सहयोग मिला, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभवों को याद करते हुए इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण अध्याय बताया।

विदाई समारोह का सबसे भावुक पल तब देखने को मिला जब पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी को हाथों से सहारा देकर आगे बढ़ाया। जाते समय इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह कार की खिड़की से बाहर निकलकर हाथ जोड़ते हुए लोगों का अभिवादन करते नजर आए। उनकी यह अनोखी विदाई पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments