महराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश कलामुद्दीन उर्फ कलुआ को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुशीनगर और महराजगंज जिलों में हत्या, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और गोवध सहित सात आपराधिक मामलों में वांछित था। उसे शनिवार सुबह नेपाल सीमा से सटे चकरार गांव के पास से पकड़ा गया और जेल भेज दिया गया। यह गिरफ्तारी 20 जनवरी को बरगदवा थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव के पास हुई एक घटना से जुड़ी है। उस दिन, तस्करी के लिए आठ गोवंशीय पशुओं को ले जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था, जिससे चार पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। इस मामले में कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के दरगौली निवासी कलामुद्दीन उर्फ कलुआ के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस तब से उसकी तलाश कर रही थी और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस लंबे समय से फरार आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त नेपाल भागने की फिराक में है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने, जिसमें दो उपनिरीक्षक और दो कांस्टेबल शामिल थे, नेपाल सीमा से सटे चकरार गांव के पास घेराबंदी की और आरोपी को सुबह गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त कलामुद्दीन उर्फ कलुआ का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है: 1. मु.अ.सं. 0452/2021, धारा 302, 201, थाना पडरौना, जनपद कुशीनगर। 2. मु.अ.सं. 0184/2022, एनडीपीएस एक्ट, थाना हनुमानगंज, जनपद कुशीनगर। 3. मु.अ.सं. 161/2023, पशु क्रूरता अधिनियम, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज। 4. मु.अ.सं. 0162/2023, आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली, महराजगंज। 5. मु.अ.सं. 0068/2026, धारा 115 (2), 351 (3), 352 बी.एन.एस., थाना हनुमानगंज, कुशीनगर। 6. मु.अ.सं. 006/2026, गोवध अधिनियम, थाना बरगदवा, महराजगंज। बरगदवा के प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार राय ने बताया कि सात मामलों में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:कुशीनगर-महराजगंज में सात मामलों में वांछित था आरोपी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












