01 किलो, 72 ग्राम गांजा, 01 मोटरसाइकिल तथा गांजा बिक्री से प्राप्त नगद रु0 1910/- बरामद
श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही साथ ही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती व उ0नि0 विवेक कुमार राठौर मय टीम द्वारा 01 अभियुक्त रामजस पाल पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी ग्राम खरगौरा दा0 पटना खरगौरा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती को *01 किलो 72 ग्राम नाजायज गांजा व गांजा बिक्री का 1910 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर *थाना कोतवाली भिनगा पर मु0अ0सं0-230/2026, धारा-8/20 NDPS ACT* पंजीकृत कर नियमानुसार माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
1.रामजस पाल पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी ग्राम खरगौरा दा0 पटना खरगौरा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
*गिरफ्तारी स्थान*
खरगौरा मोड़ थाना कोतवाली भिनगा
*बरामदगी*
1.01 किलो,72 ग्राम अवैध गांजा
2.01 मोटरसाइकिल
3.गांजा बिक्री से प्राप्त नगद 1910/- रुपए
*गिरफ्तारी टीम*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री राज प्रकाश सिंह थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती ।
2.उ0नि0 विवेक कुमार राठौर थाना को0 भिनगा
3.हे0का0 जयहिन्द यादव
4.का0 अभिषेक तिवारी
5.का0 विजय सिंह












