HomeHealth & Fitnessलाठी-डंडों से वाहनों को क्षतिग्रस्त करने वाले गुर्जर गैंग के 9 सदस्य...

लाठी-डंडों से वाहनों को क्षतिग्रस्त करने वाले गुर्जर गैंग के 9 सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ। गोसाईंगंज में 19 मई की रात ठेकेदार घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले गुज्जर गैंग के 9 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर कार और बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

यह घटना 19 मई की आधी रात को हुई थी, जब करीब 25 से 30 दबंगों ने एक घर पर हमला किया। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी कार और बाइकों में जमकर तोड़फोड़ की। परिवार के सदस्यों ने जब इसका विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के अनुसार, निजामपुर गांव निवासी नीरज यादव ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया कि आरोपी दो डाला और एक चार पहिया वाहन से आए थे।
 
उन्होंने सुनियोजित तरीके से हमला करते हुए आर-15 बाइक, अपाचे बाइक और स्विफ्ट डिजायर कार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित नीरज यादव ने जब हमलावरों का विरोध किया, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए कहा, ‘हमसे पंगा लेने का नतीजा देख लिया।’ इसके बाद उन्होंने नीरज और उसके परिवार को मारपीट के लिए दौड़ा लिया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर दो टीमें गठित की थीं। रविवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ज्वाला रावत, सौरभ उर्फ गोलू, संकेत उर्फ लवकुश, मन्नू उर्फ मन्नो, संदीप, नीरज, अंकित, शिवा रावत और शिवबालक को गिरफ्तार किया। इससे पहले एक आरोपी आजाद रावत को भी गिरफ्तार किया जा चुका था। सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments