HomeUncategorizedसाइबर सेल थाना सोनवा की प्रभावी कार्यवाही, साइबर ठगी के शिकार वादी...

साइबर सेल थाना सोनवा की प्रभावी कार्यवाही, साइबर ठगी के शिकार वादी /पीड़ित के बैंक खाते से UPI के जरिए ठगी गई कुल धनराशि ₹4990 वादी/पीड़ित के बैंक खाता में वापस कराई गई

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री आलोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष सोनवा श्री विसुनदेव पांडे व साइबर सेल थाना सोनवा के प्रयास से शिकायतकर्ता प्रहलाद के बैंक खाते से UPI के जरिए 4990 रु0 ठगे गए धनराशि को साइबर सेल थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती द्वारा कार्यवाही कर 4990 रुपया वापस कराए गए।
घटना का संक्षिप्त विवरण
आवेदक प्रहलाद पुत्र जानकी प्रसाद निवासी फतुहापुर थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती द्वारा दिनांक 30/ 11 /2025 को NCRP पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराया गया था जिसमें आवेदक प्रहलाद उपरोक्त से फ्रॉडस्टर द्वारा UPI के माध्यम से ₹4990 ठग लिया गया था।जिसमें साइबर सेल थाना सोनवा द्वारा कार्यवाही कर उपरोक्त धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।
विवरण पुलिस टीम
1.थानाध्यक्ष श्री विसुनदेव पांडे थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती
2.उप निरीक्षक अमित कुमार यादव
3.काo निखिलेश चौधरी
4. काo प्रदीप कुमार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments