Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सरयू का जलस्तर बढ़ा, चेतावनी बिंदु के करीब:बस्ती में माझा क्षेत्र के...

सरयू का जलस्तर बढ़ा, चेतावनी बिंदु के करीब:बस्ती में माझा क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे माझा क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। केंद्रीय जल आयोग, अयोध्या के अनुसार, रविवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 91.16 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु 91.73 मीटर से केवल 57 सेंटीमीटर नीचे है। पिछले साल आई बाढ़ की स्थिति अभी भी लोगों के जेहन में ताज़ा है। माझा क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो कई गांवों का अस्तित्व फिर से खतरे में पड़ सकता है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए आशंका है कि अगले एक-दो दिनों में माझा क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी फैलना शुरू हो सकता है। इससे परवल, लौकी सहित अन्य सब्जियों की फसलें सबसे पहले जलमग्न होंगी, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर स्थित पारा बाढ़ चौकी और अतिसंवेदनशील कटरिया-चांदपुर तटबंध पर स्थित खलवा बाढ़ चौकी को सक्रिय कर दिया गया है। बाढ़ खंड के अधिकारी तटबंधों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
गौरा-सैफाबाद तटबंध के एसडीओ संजय शुक्ल ने बताया कि नदी का जलस्तर हल्का बढ़ा है, लेकिन फिलहाल पानी तट के भीतर ही प्रवाहित हो रहा है। उन्होंने कहा कि तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं और वर्तमान में किसी प्रकार के खतरे की स्थिति नहीं है। हालांकि, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर निगरानी तेज कर दी है, जबकि ग्रामीण अगले जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments