पकड़ी-खुटहा मुख्य मार्ग पर रम्हौली गांव के पास बलिया नाला का नया पुल लगभग 80% बनकर तैयार हो चुका है। यह पुल जून के दूसरे पखवाड़े तक पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा और 20 जून तक आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह पुल पनियरा विधानसभा क्षेत्र को महराजगंज मुख्यालय से जोड़ता है। इसके बनने से खुटहा बाजार और पनियरा क्षेत्र के हजारों छात्रों को जिला मुख्यालय पहुंचकर शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होगी। साथ ही, क्षेत्र के लोगों को के.एम.सी. मेडिकल कॉलेज एवं डिजिटल हॉस्पिटल और जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी। सीएम सिटी गोरखपुर आने-जाने में भी दूरी कम होने से काफी सहूलियत मिलेगी। बलिया नाला का पुराना पुल वर्षों पहले काफी जर्जर हो गया था, जिससे इस पुल से होकर गुजरना जोखिम भरा था। क्षेत्रीय जनता की लगातार मांग और बार-बार मीडिया की सुर्खियों में रहने के कारण, पिछले वर्ष शासन द्वारा बलिया नाला पर एक नए पुल की स्वीकृति मिल गई थी। इस नए पुल के निर्माण के लिए 358.13 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। यह पुल करीब 45 मीटर लंबा और 8.50 मीटर चौड़ा होगा, जो चार पिलरों पर स्थिर होगा। इस पर बाइक और साइकिल के साथ छोटी-बड़ी सभी वाहन आसानी से फर्राटा भर सकेंगे। नए पुल का बाकी काम जून के पहले पखवाड़े में पूरा हो जाने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो शासन पुराने जर्जर पुल की भी मरम्मत कराएगा, जिस पर हल्की गाड़ियां चलेंगी, जबकि नए पुल पर भारी वाहन चलेंगे। पकड़ी से बलिया नाला पुल तक की सड़क को फोर लेन बनाने की भी योजना है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बलिया नाला पर नया पुल जून तक होगा तैयार:पनियरा क्षेत्र को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, वर्षों का इंतजार खत्म
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












