Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तेज आंधी से नगर पंचायत कार्यालय के सामने गेट टूटा:कप्तानगंज मार्ग पर...

तेज आंधी से नगर पंचायत कार्यालय के सामने गेट टूटा:कप्तानगंज मार्ग पर बड़ा हादसा टला, आवागमन प्रभावित

#बस्ती_न्यूज

सोमवार रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण नगर पंचायत कार्यालय के सामने कप्तानगंज मार्ग पर लगा स्वागत गेट टूट गया। यह घटना रात के समय हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। नगर पंचायत नगर बाजार कार्यालय के सामने फुलवरिया निषाद के निकट स्थापित यह स्वागत गेट तेज हवा के दबाव को सहन नहीं कर सका। यह बीच से टूटकर दो हिस्सों में बंट गया और सड़क किनारे गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस समय मार्ग पर आवाजाही बहुत कम थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात में अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान गेट जोरदार आवाज के साथ टूटकर गिर गया। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि आंधी इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे भी प्रभावित हुए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। टूटे गेट के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments