Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हरदत्त नगर गिरंट में कार ने पुलिस वाहन को मारी:मल्हीपुर थाना प्रभारी...

हरदत्त नगर गिरंट में कार ने पुलिस वाहन को मारी:मल्हीपुर थाना प्रभारी घायल, सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त


हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार और पुलिस वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा बेगमपुर गांव के पास हुआ, जिसमें मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह को मामूली चोटें आईं, जबकि सरकारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ जोनल चेकिंग पर निकले थे। देर रात करीब 12:30 बजे उनकी सरकारी गाड़ी हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव के पास पहुंची थी। तभी बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बदल चौकी प्रभारी संदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल थाना प्रभारी को उपचार के लिए सीएचसी मल्हीपुर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि हादसे में सरकारी वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments