HomeHealth & Fitnessसुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो घायल सहित चार आरोपित गिरफ्तार, असलहे...

सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो घायल सहित चार आरोपित गिरफ्तार, असलहे व बाइक बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना अखण्डनगर पुलिस ने मुठभेड़ में लूट गिरोह के दो घायल सहित चार शातिर अपराधियाें काे गिरफ्तार किया है। इनके पास से 02 मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा, कारतूस बरामद बरामद हुआ है।

अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह ने मंगलवार को बताया कि थाना अखंडनगर की पुलिस टीम ने बीती रात बदमाशों की घेराबंदी कर रही थी कि कुन्दाभैरोपुर के पास बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया। जिसके जवाब में आत्मरक्षा हेतु पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की । जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए । इनमें घायल संगम पुत्र पप्पू उर्फ प्रमोद, उम्र 24 वर्ष, निवासी नितमपट्टी, सरपतहा, जौनपुर है, जिसके ऊपर चार मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा घायल आरोपित हेमचंद्र उर्फ हेमू पुत्र हीरालाल, निवासी मुस्तफाबाद, सरपतहा, जौनपुर है, जिसके ऊपर छह मुकदमे हैं।

तीसरा आरोपित राजू उर्फ राजू पुत्र राजाराम गौतम, निवासी पलिया, जौनपुर और चौथा अभियुक्त मुकेश पाल पुत्र रमेश पाल, निवासी पलिया, जौनपुर हैं। इनके पास से एक अपाचे और एक सुपर स्प्लेंडर बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद हुई है और इनके पास से दो तमंचा 315 बोर के और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस की पूछताछ मे 22 मई को और 24 मई को थाना अखंडनगर क्षेत्र में इनके द्वारा लूट की घटना की गई थी। उन्हाेंने बताया कि गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25,000 रुपए के इनाम की घोषणा की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments