Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)आंधी में पेड़ गिरा, बुजुर्ग की मौत:टिनशेड पर नीम का पेड़ गिरा,...

आंधी में पेड़ गिरा, बुजुर्ग की मौत:टिनशेड पर नीम का पेड़ गिरा, देर रात अचानक तेज आंधी आई

#बस्ती_न्यूज

नगर थाना क्षेत्र के बारीजोत गांव में मंगलवार देर रात तेज आंधी और बारिश के कारण एक नीम का पेड़ गिरने से लगभग 50 वर्षीय सुरेंद्र कुमार उर्फ मजनू की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कुमार अपने घर के बाहर बने टिनशेड वाले कमरे में सो रहे थे। देर रात अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी इतनी भीषण थी कि मकान के पास खड़ा पुराना नीम का पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे टिनशेड पर जा गिरा। पेड़ गिरते ही टिनशेड और उससे सटी दीवार भरभराकर ढह गई, जिसके नीचे सुरेंद्र कुमार दब गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने पेड़ की डालियां काटकर और मलबा हटाकर सुरेंद्र कुमार को बाहर निकालने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments