#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के शंकरपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी की बाउंड्री वॉल तेज आंधी से ढह गई। यह घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 11:30 बजे हुई। बताया गया है कि यह पानी की टंकी पिछले लगभग चार वर्षों से निर्माणाधीन है और अभी तक इसका कार्य पूरा नहीं हो पाया था। नवनिर्मित बाउंड्री वॉल के ढहने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और जानकारी के अनुसार, शंकरपुर गांव में बन रहे जल जीवन मिशन के ट्यूबवेल और वाटर हेड टैंक के निर्माण में कथित तौर पर घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। इसी कारण यह संरचना बिना उद्घाटन के ही गिर गई। इस संबंध में जब संबंधित जेई से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिल गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच के बाद दीवार बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में जल जीवन मिशन की दीवार गिरी:आंधी से ढही पानी टंकी की बाउंड्री वॉल, गुणवत्ता पर सवाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












