Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में बच्चों के लिए मंडला योग सत्र का आयोजन:CBL सेंटर में...

बहराइच में बच्चों के लिए मंडला योग सत्र का आयोजन:CBL सेंटर में हंस वृक्ष एजुकेशन प्रोग्राम के तहत हुई गतिविधि, शारीरिक-मानसिक विकास पर जोर


बहराइच के नवाबगंज क्षेत्र स्थित कम्युनिटी बेस्ड लर्निंग सेंटर (CBL) में गुरुवार को बच्चों के लिए मंडला योग गतिविधि का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हंस वृक्ष एजुकेशन प्रोग्राम के तहत आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को वृत्ताकार समूह में बैठाकर योग एवं विभिन्न स्ट्रेचिंग अभ्यास कराए गए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और ध्यान के साथ की गई। इसके बाद एजुकेशन मेंटर मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में बच्चों ने हाथ, पैर और शरीर के विभिन्न अंगों के संतुलन एवं लचीलेपन को बढ़ाने वाले अभ्यास किए। इस दौरान गणित और विज्ञान ट्यूटर सना, कोमल और राजाबाबू ने भी सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान किया। एकाग्रता और समन्वय बढ़ाने पर रहा फोकस मंडला योग सत्र के माध्यम से बच्चों को समूह में कार्य करना, आपसी समन्वय स्थापित करना तथा मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने का अभ्यास कराया गया। पूरे सत्र के दौरान बच्चों ने उत्साह, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता का परिचय दिया। योग अभ्यास से बच्चों में एकाग्रता, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और शारीरिक स्फूर्ति में वृद्धि देखी गई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों से उनके अनुभव साझा कराए गए और उन्हें नियमित रूप से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों के अनुसार यह गतिविधि बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक विकास, सामाजिक सहभागिता और समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments