बहराइच जिले की ग्राम सभा खैरी समैसा स्थित मुंडा शाह दरगाह और मदरसा में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। यहां लगे कई इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिसके कारण मदरसा के बच्चों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। मदरसा के संचालक ने बताया कि ये हैंडपंप कम से कम तीन महीने से खराब पड़े हैं। यह दरगाह शरीफ है जहां हर शुक्रवार को नवाज अदा की जाती है, और बच्चों को पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में ग्राम सभा के सेक्रेटरी सुनील कुमार से संपर्क किया गया। उनसे खराब पड़े हैंडपंपों के बारे में पूछा गया। सेक्रेटरी सुनील कुमार ने आश्वासन दिया कि खैरी समैसा क्षेत्र में जितने भी इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हैं, उन्हें तुरंत मिस्त्री भेजकर ठीक करवाया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सबसे पहले मदरसा के अंदर खराब पड़े हैंडपंपों को सही किया जाएगा। उन्होंने एक घंटे का समय मांगा और बताया कि इसके बाद सभी हैंडपंप ठीक हो जाएंगे। मदरसा के अंदर बच्चों को शिक्षा भी दिया जाता है जिससे बच्चों को शुद्ध जल नहीं नहीं मिलता था जून के इतनी कड़ी गर्मी में बच्चों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है
बहराइच की मुंडा शाह दरगाह पर हैंडपंप खराब:मदरसा के बच्चों को पानी की किल्लत, सेक्रेटरी ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












