Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में ज्येष्ठ के चौथे बड़े मंगलवार पर भंडारा:श्री शैलपुत्री दुर्गा मंदिर...

श्रावस्ती में ज्येष्ठ के चौथे बड़े मंगलवार पर भंडारा:श्री शैलपुत्री दुर्गा मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़


श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र स्थित श्री शैलपुत्री दुर्गा मंदिर में ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। मंदिर परिसर दिनभर “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तों ने हनुमान जी को नारियल, फूल-माला और लड्डू का प्रसाद चढ़ाया। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करते रहे। इस अवसर पर कई श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। स्थानीय ग्रामीणों और कार्यक्रम में उपस्थित राजकरण जायसवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता, प्रीतम जायसवाल, पवन जायसवाल, रवि जायसवाल, राजेंद्र, जितेंद्र, पिंटू गुप्ता और मनीष गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बताया कि बड़े मंगलवार के अवसर पर श्री शैलपुत्री दुर्गा मंदिर में हर वर्ष विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु शामिल होते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments