Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में एंटी रोमियो स्क्वाड सक्रिय:मिशन शक्ति के तहत स्कूल-कॉलेजों, बाजारों में...

सिद्धार्थनगर में एंटी रोमियो स्क्वाड सक्रिय:मिशन शक्ति के तहत स्कूल-कॉलेजों, बाजारों में चेकिंग


सिद्धार्थनगर पुलिस ने मंगलवार को मिशन शक्ति 5.0 फेज-2 के अंतर्गत जनपद में व्यापक एंटी रोमियो अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना था। बांसी थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर मनचलों और शोहदों की सघन चेकिंग की। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में संचालित हुआ। प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड उपनिरीक्षक मीरा चौहान और महिला आरक्षी नेहा सिंह की टीम ने बांसी बाजार, रानीगंज तिराहा, रतन सेन इंटर कॉलेज, सोनखर और बाजार डीह मिठवल सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई की। टीम ने स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों के बाहर खड़े संदिग्ध युवकों से पूछताछ की और अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों की जांच की। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिला दुकानदारों, छात्राओं और स्थानीय लोगों से बातचीत की। बाजारों व चौराहों पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी भी ली गई। पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। एंटी रोमियो स्क्वाड की इस लगातार सक्रियता से छात्राओं और अभिभावकों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे। इस अभियान के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments