Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में किसान को खा गया बाघ:कमर से नीचे का हिस्सा नोंचा,...

बहराइच में किसान को खा गया बाघ:कमर से नीचे का हिस्सा नोंचा, 8 घंटे बाद 4 KM दूर मिला अधखाया शव


बहराइच के कतर्नियाघाट में बाघ ने किसान को शिकार बनाया। मवेशी चराने गए व्यक्ति को गर्दन से खींचकर झाड़ियों में ले गया। दोनों पैर खाकर जंगल में छोड़ा करीब 8 घंटे तक तलाश करने के बाद देर रात 4 किलोमीटर दूर मिला शव। सूचना मिलने के बाद मूर्तिहा कोतवाल वन विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण संयुक्त रूप से जंगल में तलाश के लिए निकले। वह शुक्रवार को मवेशी चराने जंगल गए एक किसान की बाघ के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। वन विभाग, पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से तलाश शुरू की। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। देखें 2 तस्वीरें… अब जानें पूरा मामला… जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर मूर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर बेझा गांव के रहने वाले किसान दशरथ यादव (48) शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे रोज की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए ककरहा रेंज के जंगल में गए थे। परिवार को उम्मीद थी कि वह शाम तक लौट आएंगे, लेकिन रात आठ बजे तक घर नहीं पहुंचे। काफी देर तक इंतजार के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं। वनकर्मी, पुलिस और ग्रामीण रात में जंगल में उतरे करीब रात दस बजे जंगल के अंदर लगभग चार किलोमीटर दूर दशरथ यादव का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर हर कोई सन्न रह गया। ग्रामीणों के अनुसार, जंगली जानवर शव का एक पैर खा चुका था। मौके का मंजर देखकर परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। लोगों से जंगल में न जाने की अपील प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मवेशी चराने के दौरान जंगली जानवर, संभवतः बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत होना सामने आया है। वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे घने जंगलों में अकेले न जाएं और वन क्षेत्र में सतर्कता बरतें। विभाग की टीमें इलाके में लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि किसी अन्य घटना को रोका जा सके। मृतक दशरथ के भाई ओंकार यादव ने बताया कि उनके भाई खेत में धान की बियाड़ देखने गए थे वो रात तक वापस नहीं लौटे तो हम लोग उन्हें ढूंढने गए तो देखा उनका शव पड़ा हुआ था मौके पर बाघ भी मौजूद था हम लोगों में हांका लगाया जिसके बाद बाघ वहां से चला गया फिर हम लोग उनके शव को लेकर आए । गांव में दहशत और वन विभाग पर बढ़ी जिम्मेदारी घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और वन विभाग संयुक्त रूप से पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से लगे गांवों में पहले भी वन्यजीवों की आवाजाही की घटनाएं सामने आती रही हैं। अब दशरथ यादव की मौत के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि रोजी-रोटी के लिए उन्हें जंगल के किनारे जाना पड़ता है, लेकिन लगातार बढ़ रहे वन्यजीवों के हमलों ने उनकी चिंता और असुरक्षा दोनों बढ़ा दी हैं। वहीं वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की है। —————– यह खबर भी पढ़ें… झांसी में 7 साल की बच्ची से रेप:हाथी दिखाने के बहाने युवक ले गया, दुष्कर्म के बाद छोड़कर भागा, लोगों ने चप्पलों से पीटा झांसी में एक युवक ने घर से 100 मीटर दूरी पर रहने वाली 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। 7 जुलाई को सुबह 9 बजे के करीब वह अपनी सहेली के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी आया और हाथी दिखाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया। सूनी गली में कार के पीछे बच्ची से दरिंदगी की। फिर लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। पढ़ें पूरी खबर…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments