HomeHealth & Fitnessप्रेमी से शादी करने की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती,...

प्रेमी से शादी करने की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, जमकर काटा हंगामा

तिकुनिया-खीरी,11 जुलाई(तरुणमित्र)। प्रेम प्रसंग के चलते विवाह की मांग को लेकर एक युवती शनिवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद युवती को सकुशल नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस युवती और उसके पिता कोतवाली ले गई, जहां संबंधित युवक को भी बुलाकर दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है |जानकारी के अनुसार जसनगर निवासी एक युवती शनिवार सुबह करीब छह बजे खैरटिया गांव में स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर युवती को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्काल तिकोनिया पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती की पहचान कर उसके परिजनों को मौके पर बुलाया और उससे बातचीत शुरू की। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसका ननिहाल पलिया क्षेत्र में है और वहीं के एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग है। वह उसी युवक से शादी करना चाहती है, लेकिन युवक विवाह से इनकार कर रहा है। इसी वजह से उसने टावर पर चढ़कर विरोध जताया।
पुलिस ने युवक से भी संपर्क किया और लगातार समझाने-बुझाने के बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवती को तीन घंटे सुबह नौ बजे के करीब सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद युवती और उसके पिता को कोतवाली लाया गया। पुलिस ने संबंधित युवक को भी कोतवाली बुलाया है, जहां दोनों पक्षों के बीच आमने-सामने वार्ता कराई जाएगी।

 तिकुनिया कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। दोनों पक्षों से बातचीत कर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले मोबाइल टावर पर चढ़कर अपनी मांग मनवाने की
घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले कोतवाली निघासन क्षेत्र में भी एक युवती प्रेमी से विवाह की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। वहीं सिंगाही थाना क्षेत्र में घरेलू और जमीन संबंधी विवाद के चलते एक व्यक्ति भी टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन कर चुका है। ऐसे मामलों की बढ़ती संख्या प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments