Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में डूबी किशोरी का शव श्रावस्ती में मिला:रश्तेदार के घर गई...

बहराइच में डूबी किशोरी का शव श्रावस्ती में मिला:रश्तेदार के घर गई थी, सरयू में पैर फिसलने से बही, तीन दिन बाद मिली लाश


श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के बदला चौराहा निवासी 14 वर्षीय किशोरी का शव शनिवार को सुबह 11 बजे सरयू नहर से बरामद किया गया है। किशोरी गुरुवार को बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में गई थी, जहां वह बृहस्पतिवार को नहर में डूब गई थी। उसका शव तीसरे दिन शनिवार को श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र स्थित भैसरी नहर की मुख्य शाखा में उतराता मिला। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बैजनाथपुर के मजरा बदला चौराहा निवासी अन्नू बाबा की बेटी 14 वर्षीय काजल बुधवार को बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र के कोरियन पुरवा गांव में अपनी रिश्तेदारी में गई थी। वहां वह अन्य किशोरियों के साथ गांव से कुछ दूरी पर स्थित सरयू नहर किनारे दूसरे दिन बीते बृहस्पतिवार को शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिरकर डूब गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू की गई। हालांकि, गुरुवार और शुक्रवार को उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। शनिवार को हादसे वाली जगह से करी 15 किलोमीटर दूर सोनवा थाना क्षेत्र के भैसरी नहर की मुख्य शाखा के पास लोगों ने एक शव उतराता देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की पहचान नहर में डूबी किशोरी काजल के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। किशोरी अपने दो बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं, जबकि मां सुनीता देवी आशा बहू के रूप में कार्यरत बताई जा रहीं हैं। परिवार के पास लगभग चार बीघा खेती योग्य जमीन है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments