HomeHealth & Fitnessसिलीगुड़ी नगर निगम में जनता की समस्याएं सुनेंगीं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा...

सिलीगुड़ी नगर निगम में जनता की समस्याएं सुनेंगीं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम में शहरी विकास और नगर निकाय मंत्री अग्निमित्रा पॉल जनता की शिकायतें सुनेंगीं। इसके साथ ही वह निगम अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगीं।

इस कार्यक्रम के लिए वह रविवार सुबह बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंची। वहां पत्रकारों से बातचीत में अग्निमित्रा पॉल ने कई मुद्दों पर अपनी सरकार का पक्ष रखा।

उनका आरोप था कि पिछली सरकार ने अवैध घुसपैठ करने वाले रोहिंग्याओं लोगों के दस्तावेज तैयार किए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चुनाव से पहले किए गए वादे पर काम कर रही है।

सड़कों की बदहाल स्थिति पर मंत्री ने कहा कि सरकार क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कराएगी और दो परतों वाली सड़कें बनाई जाएंगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की और बरसात के दौरान लोगों को जलभराव की समस्या से जूझने के लिए छोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की अनियमितता या भ्रष्टाचार की जांच होगी और ठेकेदारों का काम गुणवत्ता जांच के बाद ही स्वीकार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सड़कों के साथ-साथ पेयजल, ड्रेनेज और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी। अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और निर्माण सामग्री (रेत व स्टोन चिप्स) को सड़क पर रखने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही खाली पड़े भूखंडों की सफाई की जिम्मेदारी भी संबंधित जमीन मालिकों की होगी।

कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए मंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने आतंकवादी तत्वों को बढ़ावा दिया और आम लोगों को नागरिकता देने के बजाय गलत लोगों को संरक्षण दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि “हमीम” और “अर्पिता” नामक व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची थी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments