श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र में सरयू नहर से एक 14 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान बहराइच जनपद के मटेरा थाना क्षेत्र स्थित हरदत्तनगर गिरंट के बदला चौराहा निवासी कोमल के रूप में हुई है। कोमल अपनी रिश्तेदारी में मटेरा क्षेत्र के कोरियन पुरवा गई हुई थी। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को शौच के लिए जाते समय कोमल का पैर फिसल गया था। वह सरयू नहर में गिरकर डूब गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। शनिवार को सोनवा थाना क्षेत्र के भैरसी (बढ़हीपुरवा) के पास सरयू नहर में किशोरी का शव उतराता हुआ मिला। सूचना मिलने पर सोनवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय निवासियों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सरयू नहर ने छीनी किशोरी की जिंदगी:श्रावस्ती में दो दिन बाद मिला शव, बहराइच की थी किशोरी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












