HomeHealth & Fitnessथाना समाधान दिवस में एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण...

थाना समाधान दिवस में एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

लखीमपुर-खीरी,11 जुलाई(तरुणमित्र)। जनपद खीरी में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने थाना फूलबेहड़ पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना-पत्र की राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच की जाए तथा तथ्यों के आधार पर उसका शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण कराया जाए।
 
डॉ. ख्याति गर्ग ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
 
थाना समाधान दिवस के दौरान जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी (सीओ) अपने-अपने सर्किल के थानों पर मौजूद रहे और स्थानीय स्तर पर प्राप्त शिकायतों की सुनवाई कर उनका मौके पर ही निस्तारण कराने का प्रयास किया। थाना फूलबेहड़ सहित जनपद के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ, जिससे आमजन को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments