Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)वन विभाग ने मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को गोष्ठी की:सोहागीबरवा के ग्रामीणों को...

वन विभाग ने मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को गोष्ठी की:सोहागीबरवा के ग्रामीणों को बचाव के उपाय बताए गए


सोहागीबरवा वन्यजीव प्रभाग की दक्षिणी चौक रेंज ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। यह गोष्ठी खोस्टा बीट प्रथम के वनग्राम 27-28 नर्सरी परिसर में हुई, जहाँ ग्रामीणों को वन्यजीवों से संभावित खतरों और उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में जानकारी दी गई। क्षेत्रीय वनाधिकारी ऋषभ नायक के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वन्यजीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचित करें। उन्हें रात में अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाने, बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और समूह में आवागमन करने की सलाह भी दी गई। गोष्ठी में वन दरोगा नित्यानंद, राहुल कुमार, वन रक्षक वास्तु पांडेय, प्रदीप कुमार, अमृता निषाद और WTI टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने जोर दिया कि जागरूकता, सतर्कता और जनसहभागिता से मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को प्रभावी ढंग से कम किया जा सकता है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और वन्यजीव संरक्षण में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। इस जागरूकता कार्यक्रम में नूर मोहम्मद, रमेश निषाद, शिवशंकर, बबलू, रामदास, असफाक, संत, पुर्नवासी, संतराज, रामकेश, गीता, सुभावती, कौशल्या सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments